नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी JEE, NEET या किसी बड़ी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो ये सवाल आपके दिमाग में घूमता ही होगा – “12 घंटे पढ़ाई कैसे करें बिना थके?” मैं विकास हूँ, खुद एक एग्जाम एक Exam की तैयारी करता हूँ, और हाल ही में Physics Wallah के अलख पांडे सर के एक वीडियो को देखा। वाह, उनके टिप्स इतने प्रैक्टिकल हैं कि मैंने खुद ट्राई किए, और सच में फर्क पड़ा।
दोस्तों , अलख सर कहते हैं, मेहनत तो सब करते हैं, लेकिन स्मार्ट तरीके से करें तो रिजल्ट्स कमाल के आते हैं। आज इन्हीं टिप्स को शेयर कर रहा हूँ – सरल भाषा में, ताकि आप आसानी से अपनाएं। याद रखें, ये सिर्फ पढ़ाई नहीं, आपकी सेहत और माइंड को भी संभालने का तरीका है। चलिए, शुरू करते हैं।

1. सुबह जल्दी उठें – बॉडी क्लॉक सेट करें?
अलख सर का पहला मंत्र: सुबह 6 से साढ़े 6 बजे तक उठना। रात को 11 बजे तक सो जाएं। इससे आपके पास 16 घंटे का फ्रेश टाइम बचता है। मैंने ट्राई किया – पहले उठना मुश्किल लगता था, लेकिन एक हफ्ते में आदत पड़ गई। फायदा? दिमाग फ्रेश रहता है, और नींद पूरी होने से थकान दूर। टिप: अलार्म लगाएं, लेकिन बेड से तुरंत उठें – एक ग्लास पानी पीकर वॉक पर निकलें।
2. 4 स्लॉट्स में बांटें दिन – बैलेंस रखें?
दोस्तों , सर का कहना हैं, 12 घंटे एक साथ मत बैठें। इसे 4 हिस्सों में बांट लें:
- 7-11 AM: फ्रेश माइंड से टफ टॉपिक्स (जैसे फिजिक्स के न्यूटन लॉज)।
- 11 AM-3 PM: लाइट रिवीजन + लंच ब्रेक।
- 3-7 PM: प्रैक्टिस क्वेश्चन्स।
- 7-11 PM: रिलैक्स्ड स्टडी + डिनर। हर स्लॉट के बीच 10-15 मिनट का ब्रेक लें – चाय पिएं, स्ट्रेचिंग करें। ये तरीका अपनाने से मैं थकता नहीं, बल्कि एनर्जी बढ़ जाती है। याद रखें, क्वालिटी मायने रखती है, क्वांटिटी नहीं।
3. ब्रेक्स और पावर नैप्स – थकान को भगाएं?
12 घंटे लगातार? नामुमकिन, हर 1-2 घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक लें – वॉक करें, डीप ब्रीथिंग। अगर दोपहर में आंखें भारी लगें, तो 20 मिनट का पावर नैप लें। अलख सर भी कहते हैं, ब्रेक्स फोकस बढ़ाते हैं। प्लस, स्टैंडिंग डेस्क यूज करें या हर घंटे खड़े होकर पढ़ें – ब्लड फ्लो बेहतर होता है। हेल्दी स्नैक्स जैसे फ्रूट्स या नट्स रखें, जंक फूड से दूर रहें।
4. मोटिवेशन और ट्रैकिंग – प्रोग्रेस देखें?
अलख सर का स्पेशल टिप: रोज टारगेट सेट करें, और हफ्ते में एक बार रिव्यू करें। मॉक टेस्ट्स दें – अगर स्कोर बढ़ रहा है, तो आप सही ट्रैक पर हैं। अगर मन भरे, तो फैमिली से बात करें या म्यूजिक सुनें। याद रखें, ये सफर अकेला नहीं – आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। मैंने देखा है, कई स्टूडेंट्स ने ऐसे ही टॉप किया।
दोस्तों, अलख सर के ये टिप्स अपनाकर आप न सिर्फ 12 घंटे पढ़ पाएंगे, बल्कि एंजॉय भी करेंगे। अगर आपकी कोई डाउट हो या अपना एक्सपीरियंस शेयर करना हो, तो कमेंट में बताएं – मैं पढ़ूंगा और रिस्पॉन्स दूंगा। ये पोस्ट हेल्पफुल लगी तो शेयर करें, हो सकता है किसी दोस्त की मदद हो जाए। शुभकामनाएं, आप कर सकते हैं।








