Easy Mehndi Design for Beginners: Hello Girls, मैं Muskan हूँ जैसा की आप सभी को पता है की अप्रैल का महीना आते ही शादियाँ, फंक्शन, स्कूल प्रोग्राम और छोटी-छोटी फैमिली गेदरिंग शुरू हो जाती हैं। ऐसे में हर लड़की यही सोचती है, “कुछ सिंपल मेहंदी लगाऊँ, लेकिन सुंदर भी लगे। दोस्तों , अगर आप पहली बार मेहंदी लगा रही हैं और सोच रही हैं कि हाथों में वो खूबसूरती कैसे लाएं जो दूसरों के हाथों में दिखती है, तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है।

1. Easy Mehndi Design से शुरुआत करना क्यों जरूरी है?
दोस्तों , आपको बता दें कि शुरुआत में Arabic Mehndi Design या Floral Pattern सबसे सही रहते हैं, क्योंकि इनमें बड़े-बड़े शेप और सिंपल लाइनें होती हैं। इन डिज़ाइनों को बनाना आसान है और देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं।

2. Beginners के लिए आसान Mehndi Designs के कुछ आइडियाज कौन से है?
दोस्तों , अब बात करते हैं उन डिज़ाइनों की जो बिल्कुल शुरुआती लोगों के लिए बनाए गए हैं।
a. Simple Circle Design:
हथेली के बीच में एक गोल चक्र बना लें और उसके चारों ओर छोटी-छोटी पत्तियाँ या बिंदियाँ बना दें। ये सबसे बेसिक और सुंदर डिज़ाइन है जो किसी भी मौके पर अच्छा लगता है।

b. Fingertips Mehndi:
अगर आप पूरी हथेली भरने से हिचकिचा रही हैं, तो सिर्फ उंगलियों के सिरों पर डिज़ाइन बना सकती हैं। इस स्टाइल में उंगलियों पर छोटे-छोटे पैटर्न या डॉट्स बहुत प्यारे लगते हैं।

c. Leaf & Vine Pattern:
पत्तियों और बेलों वाला डिज़ाइन सबसे आसान होता है। बस एक बेल की लाइन बनाइए और दोनों ओर पत्तियाँ बना दीजिए। इसे आप हाथ के किनारे या उंगलियों पर भी ट्राय कर सकती हैं।

3. Beginners के लिए Mehndi लगाने के जरूरी टिप्स कौन से है?
मैं मुस्कान आपको बताना चाहती हूँ कि मेहंदी लगाना सिर्फ डिज़ाइन बनाने का नहीं बल्कि एक छोटी कला है। और हर कला की तरह इसमें भी कुछ बेसिक बातें जाननी जरूरी हैं।
- कोन को हल्के हाथ से पकड़ें: बहुत जोर से दबाने पर मेहंदी फैलेगी और डिज़ाइन खराब हो जाएगा।
- हाथों को स्थिर रखें: अगर आप नया डिज़ाइन बना रही हैं तो कोशिश करें कि आपका हाथ टेबल या किसी स्थिर जगह पर टिका हो।
- शुरुआत पतली लाइनों से करें: मोटी लाइनें बनाने से पहले हमेशा पतली लाइनों का अभ्यास करें।
- मेहंदी सुखाने के बाद नींबू-चीनी का लेप लगाएं: इससे रंग और गहरा होता है।
- कम से कम 4 घंटे तक मेहंदी को ना धोएं: जितनी देर मेहंदी हाथ पर रहेगी, उतना अच्छा कलर आएगा।
यह भी जाने – 2025 की New Mehndi Designs
6. Muskan की एक छोटी सी सलाह:
मेहंदी लगाते समय डिजाइन से ज्यादा जरूरी है आपका कम्फर्ट। Simple Mehndi Design इसलिए ट्रेंड में है क्योंकि आजकल लड़कियाँ हल्का, साफ और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं।








